23.2 C
Dehradun, IN
November 14, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डोभालवाला में पेयजल समस्या को लेकर  मंत्री गणेश जोशी ने ली जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक

देहरादून।  सोमवार को देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित शासकीय आवास में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जलसंस्थान के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मसूरी विधानसभा क्षेत्रार्न्तगत वार्ड 10 डोभालवाला के इन्द्र विहार क्षेत्र में पेयजल की दिक्कत को अतिशीघ्र ठीक करने के निर्देश दिये।
काबीना मंत्री ने दूरभाष पर पेयजल विभाग की अपर सचिव एवं मुख्य महाप्रबंधक से भी वार्ता के बाद उन्हें पानी की समस्या के दृष्टिगत तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। मंत्री ने कहा कि राज्य सेक्टर के तहत रुपये एक करोड़ अठासी लाख के आंगणन की स्वीकृति अतिशीघ्र करवाया जाए। ताकि क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके। मंत्री जोशी ने अधिकारियों से कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी और समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान जलसंस्थान के ईई आशीष भट्ट, डोभावाला से पार्षद मोहन बहुगुणा, डा0 एनएल अमोली, डा0 एके श्रीवास्तव, हेमराज, मनोहर भण्डारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

वेड इन उत्तराखंड :  त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

Primetimes Newz

“ग्रीन दून – क्लीन दून” विषय पर विशाल दौड़ एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

Primetimes Newz

सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज

Primetimes Newz

Leave a Comment