रिया सोलीवाल, भिकियासैंण
स्याल्दे/भिकियासैंण। नारायण गौ सेवा समिति बिजराण भरसोली द्वारा आयोजित गौ कथा के तृतीय दिवस पर आचार्य भानु जोशी द्वारा मुख्य यजमान राजेन्द्र सिंह नेगी उनकी धर्मपत्नी गंगा देवी नेगी, मदन सिंह बंगारी उनकी धर्मपत्नी तुलसी देवी बंगारी तथा पूरन सिंह बंगारी उनकी धर्मपत्नी के माध्यम से विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात कथा व्यास आचार्य भास्कर जोशी द्वारा कथा के माध्यम से बताया कि गौ माता के सात नाम बहुला,समंगा, अकुतोभया,क्षेमा,सख्या,भूयसी व सर्वसहा नामों का स्मरण गौशाला में करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष दलीप सिंह बंगारी,महेन्द्र सिंह बंगारी,बचें सिंह बंगारी,पूरन सिंह रावत,मनमोहन चौहान आदि जुटे।
