26.2 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

खेल महाकुंभ जैसे आयोजन युवाओं को प्रतिभा निखारने का मौका:  विधायक  चौहान

Events like 'Khel Mahakumbh' offer youth a chance to hone their talent MLA Chauhan

विकासनगर(आरएनएस)। न्याय पंचायत सोरना में शुक्रवार को मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के तहत खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला के प्रांगण में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-19 बालक वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें उचित मंच और प्रतिभा दिखाने का अवसर देने की है। खेल महाकुंभ जैसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। सरकार युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित प्रतियोगिताओं से स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान मिलती है और उन्हें जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विधायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूरे आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज केदारावाला और न्याय पंचायत सोरना की टीम को बधाई दी।

Related posts

टिहरी के पांच कलस्टर विद्यालयों में जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Primetimes Newz

शिव महापुराण में भगवान शिव के 19 अवतारों का वर्णन

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने किया एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन

Primetimes Newz

Leave a Comment