September 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बासोट में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Leopard trapped in a cage in Basot; Forest Department carries out rescue.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।विकास खंड के ग्राम बासोट मे पिछले दो सप्ताह से क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था। तेंदुए की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग मोहान की टीम ने बासोट क्षेत्र में पिंजरा लगाया था।

बीती रात मंगलवार को तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में ही वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई।

ग्राम प्रधान बासोट शिवानी भंडारी ने बताया कि पिछले करीब दो सप्ताह से क्षेत्र में तेंदुए के आतंक के चलते ग्रामीण चिंतित थे। तेदुये ने बासोट बाजार के कई कुत्तो का अपना निवाला बनाया था।इसी दहशत के मारे बन विभाग को इसकी सूचना दी,जिस पर विभाग ने पिंजरा लगा दिया था।पिंजरे में तेंदुए के फंसने और वन विभाग द्वारा उसे रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Related posts

ओवेरियन कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाने की पहल, मणिपाल हॉस्पिटल ने आयोजित किया विशेष सत्र

Primetimes Newz

सूबे के सहकारी बैंक का लाभ बढ़कर हुआ 269 करोड़ः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

राष्ट्रीय फॉरेंसिक सम्मेलन आईसीएफएमटी मिडकॉन-2025 का हुआ समापन

Primetimes Newz

Leave a Comment