21.1 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के सौजन्य से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, भिकियासैंण में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

Organized under the aegis of Government College, Bhikiasain Workshop on mental health awareness held at Atal Utkrisht Government Inter College, Bhikiasain

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। नगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में विद्यार्थियों के मानसिक कल्याण के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की इतिहास विभाग प्रभारी एवं मेंटल हेल्थ क्लब की संयोजिका डॉ. दीपा लोहनी ने अपना योगदान दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए परीक्षा, पढ़ाई और दैनिक जीवन में होने वाले तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने के उपाय बताए।
उन्होंने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना और खुलकर अपनी बात कहना अत्यंत जरूरी है।व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्क्रीन टाइम कम करने, नियमित खेलकूद व योग अपनाने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी गई।
​
​कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर वक्ता द्वारा दिया गया।
​ विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर भारती ने विशेष सहयोग प्रदान कर जनहित हेतु कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related posts

विरासत महोत्सव में आज सुपर बाइक रैली का भव्य आयोजन किया गया।

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में उपलब्धियों और उत्साह से भरा रहा सप्ताह

Primetimes Newz

मुख्य सचिव रतूड़ी ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की

Primetimes Newz

Leave a Comment