23.3 C
Dehradun, IN
September 11, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के सौजन्य से अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, भिकियासैंण में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला

Organized under the aegis of Government College, Bhikiasain Workshop on mental health awareness held at Atal Utkrisht Government Inter College, Bhikiasain

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। नगर के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में विद्यार्थियों के मानसिक कल्याण के उद्देश्य से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
​कार्यक्रम में संदर्भदाता के रूप में राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की इतिहास विभाग प्रभारी एवं मेंटल हेल्थ क्लब की संयोजिका डॉ. दीपा लोहनी ने अपना योगदान दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए परीक्षा, पढ़ाई और दैनिक जीवन में होने वाले तनाव से दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने के उपाय बताए।
उन्होंने बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना और खुलकर अपनी बात कहना अत्यंत जरूरी है।व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए स्क्रीन टाइम कम करने, नियमित खेलकूद व योग अपनाने और पर्याप्त नींद लेने की सलाह दी गई।

​कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर वक्ता द्वारा दिया गया।
​ विद्यालय के प्रधानाचार्य बीआर भारती ने विशेष सहयोग प्रदान कर जनहित हेतु कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Related posts

अगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ‘पूर्ण साक्षर’ राज्य का प्रस्तावः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

डीएम अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई का आयोजन , 150 शिकायतें  हुई प्राप्त

Primetimes Newz

नारसन में बनेगा वे साइड अमीनिटीज, सीएलएफ पदाधिकारियों संग हुई बैठक

Primetimes Newz

Leave a Comment