23.2 C
Dehradun, IN
November 22, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के टेल रेस टनल में तलाश एवं बचाव अभियान पूर्ण

Search and rescue operation in the tail race tunnel of the Vishnugad-Pipalkoti Hydroelectric Project completed.

ऋषिकेश, 18 अगस्त 2026: विष्णुगाड़–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) के टेल रेस टनल (TRT) में 13 अगस्त 2026 को हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव के लिए चलाया जा रहा अभियान, आज 18 अगस्त 2026 को पूर्ण हो गया है।

जैसा कि पूर्व में सूचित किया गया था, घटना के समय टनल में मुख्य कार्यदायी संस्था HCC द्वारा नियुक्त/तैनात कुल 22 श्रमिकों में से 12 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार  हेतु अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना में 7 श्रमिकों की मृत्यु हुई थी, जबकि 3 श्रमिक लापता थे। इसके पश्चात 15 अगस्त 2026 को एक लापता श्रमिक का शव बरामद किया गया तथा आज, 18 अगस्त 2026 को शेष दो लापता श्रमिकों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) इस अत्यंत दुखद घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं शोक व्यक्त करता है। निगम इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है तथा उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घायल श्रमिकों के समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सहायता भी सुनिश्चित की जा रही है।

घटना के उपरांत तत्काल राहत एवं बचाव अभियान में NDRF, SDRF, CISF, जिला प्रशासन, THDCIL तथा HCC की संयुक्त टीमों ने निरंतर समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ दिन-रात कार्य किया। टनल से पानी निकालने, मलबा हटाने तथा खोज एवं बचाव दलों की सुरक्षित आवाजाही के लिए आवश्यक संसाधनों और उपकरणों का लगातार उपयोग किया गया।

टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक सहित वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर अभियान की प्रत्यक्ष निगरानी करते रहे तथा सभी संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय सुनिश्चित किया।

टीएचडीसीआईएल सभी संबंधित एजेंसियों, राहत एवं बचाव दलों तथा इस कठिन अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करता है।

Related posts

155 बार रक्तदान दान हेतु डॉ. अनिल वर्मा को “नीलम अग्रवाल मेमोरियल रक्तवीर सम्मान”

Primetimes Newz

नर्सिंग अधिकारियों को मिलेगी दो सप्ताह के भीतर नियुक्ति :  डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपनी जन्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहें व उसके विकास में सक्रिय योगदान दे” :  बंशीधर तिवारी

Primetimes Newz

Leave a Comment