24.7 C
Dehradun, IN
October 2, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजीव नवोदय विद्यालय के समीप रोड मे गिरे पेड़ो ने बाधित किया यातायात, फायर यूनिट ने त्वरित कार्रवाई कर पेड़ों को हटाया

Traffic was disrupted by trees that had fallen onto the road near Rajiv Navodaya Vidyalaya; a fire unit took prompt action to remove them.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) भिकियासैंण-भतरौजखान मोटर मार्ग के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय चौनलिया के समीप मंगलवार की सुबह 10 बजे 02 चीड़ के पेड़ अचानक गिरने से यातायात बाधित हो गया।
सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट रानीखेत तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि विद्यालय के पास सड़क पर दो चीड़ के पेड़ गिरने से यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया था।
फायर यूनिट द्वारा तत्परता से वुड कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर, जेसीबी की सहायता से सड़क से पूर्ण रूप से हटाया गया। तत्पश्चात मार्ग को यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया।
घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यातायात बाधित होने से वाहनो की लम्बी कतारे लगी रही,यात्री काफी परेशान रहे।
फायर टीम मे एलएफ एम
चन्दन सिंह,
ड्राइवर दयाधर ध्यानी,
एफ एम देवेंद्र सिंह, विक्रांत सिंह,डब्लूएफ एम भावना सिंह शामिल रहे।

Related posts

मानसून आपदा से निपटने को अल्मोड़ा पुलिस पूरी तरह तैयार, जनपदभर में पुलिस, एसडीआरएफ, फायर, व अन्य विभागों की संयुक्त मॉक ड्रिल

Primetimes Newz

बजट की सी.ए. राजेश्वर पैन्यूली ने की तारीफ, बोले – सबका साथ सबका विश्वास वाला बजट

Primetimes Newz

पंजाब नैशनल बैंक द्वारा विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह तथा कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन।  

Primetimes Newz

Leave a Comment