29.6 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मदद मांगना कमजोरी नहीं, समझदारी है, विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Mental health awareness program organized on the theme Seeking help is not a sign of weakness, but of wisdom.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। डा. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंणके मेंटल हेल्थ क्लब के तत्वावधान में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चौनलिया में मदद मांगना कमजोरी नहीं, समझदारी है, विषय पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा तनावमुक्त एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक आचार्य डॉ. साविर हुसैन रसायन विज्ञान विभाग राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण, ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य, स्वस्थ एवं सफल जीवन की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में पढ़ाई का दबाव, परीक्षा परिणाम की अपेक्षाओं, भविष्य एवं करियर की चिंता, सोशल मीडिया का प्रभाव छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही है। उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन, समय प्रबंधन, नियमित योग एवं ध्यान, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार तथा परिवार, दोस्तों एवं शिक्षकों से खुलकर संवाद कर अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को छिपाने के बजाय समय रहते उचित परामर्श लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज चौनलिया के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र जोशी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के संचालन में जंतु विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. दयाकृष्ण ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Related posts

यू.टी.यू सॉफ्टवेयर घोटाले में कुलपति डॉ. ओमकार यादव के साथ मिली भगत एवं अंदर खाने सह दिए जाने से नाराज़ छात्रों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल का पुतला जलाया।

Primetimes Newz

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

Primetimes Newz

पूर्ति विभाग 72 वर्षीय बुजुर्ग सरस्वती को राशन देने में कर रहा था आनाकानी; फिर शुरू हुआ डीएम का एक्शन

Primetimes Newz

Leave a Comment