29.6 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

स्वास्थ्य तथा शिक्षा के मुद्दे को लेकर काग्रेस ने प्रदर्शन कर सरकार का फूका पुतला

The Congress staged a protest and burned the government's effigy over issues related to health and education.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधान सभा रानीखेत क्षेत्र में लचर स्वास्थ्य तथा शिक्षा व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताते हुये भतरौंजखान बाजार में सांकेतिक प्रदर्शन कर शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया। तथा चेतावनी दी है यदि व्यवस्था में शीघ्र सुधार नही हुआ तो आन्दोलन शुरू किया जायेगा।

गुरूवार को काग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बीते दिनों पूर्व ग्राम प्रधान भौनली गणेश गिरी के निधन पर गहरा शोक जताते हुए उनके निधन को स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव का ज्वलंत उदाहरण बताया। बीडीसी सदस्य दीपक करगेती ने कहा जब पूर्व प्रधान गणेश गिरी को परीजन उपचार के लिए पीएचसी भतरोजखान ले गये तो वहां इमरजेंसी में काफी देर तक किसी स्वास्थ्य कर्मी के नहीं होने से सिस्टम की कलई खुल गयी है। उन्होंने कहा रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के सरकारी अस्पताल महज रेफर सेंटर बनकर रह गये हैं। आज भतरौखान अस्पताल तो महज शो पीस बना है। साथ ही क्षेत्र के इण्टर कालेजों में प्रधानाचार्यों व अनेकों विषयों के प्रवक्ताओं के पद रिक्त होने से पढाई बाधित हो रही है। लेकिन भाजपा सरकार व भाजपा विधायक होडिंग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा के खोखले दावा कर रही है। इस दौरान प्रदेश सरकार सहित शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूका तथा चेतावनी दी यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधरी तो आन्दोलन शुरू किया जायेगा। इस मौके पर बीडीसी सदस्य दीपक करगेती, संजय गड़ाकोटी, सुरेश असवाल, मुकुल पंत, अशोक कठायत, ललित सिंह, गोबिंद सिंह, कुबेर सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

Primetimes Newz

अंकिता भंडारी को न्याय के लिए कांग्रेस ने ढोलक बजाकर किया धरना प्रदर्शन

Primetimes Newz

लाटू में आयोजित कार्यक्रम सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं है बल्कि यह आस्था, परम्परा और एकता का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Primetimes Newz

Leave a Comment