Home उत्तराखंड डॉ. अनिल वर्मा को “थैलेसीमिया वॉरियर सम्मान” सहित रक्तदानियों को सर्टिफिकेट ऑफ़...

डॉ. अनिल वर्मा को “थैलेसीमिया वॉरियर सम्मान” सहित रक्तदानियों को सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रेसिएशन” से नवाज़ा

Dr. Anil Verma was honored with the Thalassemia Warrior Award, and blood donors were presented with Certificates of Appreciation.
Dr. Anil Verma was honored with the Thalassemia Warrior Award, and blood donors were presented with Certificates of Appreciation.
खेल स्वास्थ्य, संघर्ष व सौहार्द के प्रेरक हैं : रेखा आर्य
रोहित व दीपांजलि बने रन फॉर थैलेसीमिया मैराथन विजेता
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के प्रति  समर्पित विख्यात नॉन प्रॉफिट संस्था “वीरा फाउंडेशन”  द्वारा आयोजित पांच किलोमीटर (पैवेलियन ग्राउंड से दिलाराम चौक व वापस पैवेलियन ग्राउंड ) की “रन फॉर थैलासीमिया मैराथन” के बालक वर्ग में रोहित तथा बालिका वर्ग में दीपांजलि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
      मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्य, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय  आर्य जी बी पंत क़ृषि विवि के डीन डॉ. राजीव रंजन, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ. अनिल वर्मा, वीरा फाउंडेशन के सीईओ विनोद डोभाल तथा नेशनल एथलीट  जितेंद्र गुप्ता ने 530 दौड़ के प्रतिभागियों को रवाना किया।
       खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने,संघर्ष करके लक्ष्य हासिल करने व आपसी सौहार्द  की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने  मोबाइल फ़ोन आदि में समय ख़राब ना करके शारीरिक श्रम वाले खेलों में अधिक रूचि लेने का आह्वान किया।
      वीरा फाउंडेशन की सी ई ओ डॉ. रितु डोभाल ने कहा कि थैलेसीमिया मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए हमारी संस्था सरकार के साथ हर संभव सहयोग करेगी जिसमें जागरूकता के साथ ही मरीजों के लिए रक्तदान शिविरों के आयोजन व परामर्श आदि शामिल हैं।
       इस अवसर पर थैलेसीमिया वॉरियर डॉ. अनिल वर्मा, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य, रोटरी देहरादून सेंट्रल  अध्यक्ष एडवोकेट अंजना साहनी , लौंग डिस्टेंस एथलीट जितेंद्र गुप्ता, रोटेरियन नीतू सिंह ने वीरा फाउंडेशन की समस्त गतिविधियों की सराहना करते हुए रक्त रोग थैलेसीमिया के लक्षण एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी दी।
      मेराथन विजेताओं के बालक वर्ग में अर्जुन और हिमांशु ने जबकि बालिका वर्ग में सोनाक्षी तथा आराधना ने क्रमशः दूसरा औऱ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वीरा फाउंडेशन की ओर से 15 बालक व 15 बालिकाओं को मेडल व सर्टिफिकेट प्रदान किये। जबकि दोनों वर्गों के विजेताओं एवं उपविजेताओं को  ब्रास “गिफ्ट प्वाइंट” (अपोजिट गाँधी पार्क) की तरफ से तथा तृतीय स्थान पर विजेताओं को रोटरी क्लब की ओर से ट्राफी प्रदान की गई।
      कार्यक्रम के तहत थैलेसीमिया के बच्चों के लिए सिटी ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 25 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।
    इस अवसर पर 155 बार रक्तदान कर चुके यूथ रेड क्रॉस  के रक्तदाता शिरोमणि  डॉ. अनिल वर्मा को थैलेसीमिया रोगियों के लिए स्वयं रक्तदान करने, रक्तदान शिविरों का आयोजन करने तथा सन 1980 से जनजागरूकता अभियान जारी रखने हेतु खेल मंत्री  उत्तराखंड रेखा आर्य,  चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य, रोटरी देहरादून सेंट्रल अध्यक्ष एडवोकेट अंजना साहनी तथा वीरा फाउंडेशन के सीईओ विनोद डोभाल ने “थैलेसीमिया वॉररियर ” सम्मान प्रदान किया। डॉ. अनिल वर्मा ने खेल मंत्री रेखा आर्य तथा वीरा फाउंडेशन की सी.ई.ओ डॉ. रितु डोभाल का आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर में समस्त रक्तदाताओं को “सर्टिफिकेट ऑफ़ एप्रेसिएशन ” से सम्मानित किया।
    कार्यक्रम के सफल संयोजन में वीरा फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी यशवीर राणा, प्रोजेक्ट ऑफिसर ऋचा उनियाल प्रोजेक्ट ऑफिसर पर्यावरण प्रेरणा प्रजापति व बिपिन कुमार, पहली पहल एजुकेशनल सोसाइटी तथा न्यायवाणी फाउंडेशन आदि ने विशेष योगदान दिया।
     कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था की सीएसआर प्रोजेक्ट हैड निरंजन कौर तथा धन्यवाद ज्ञापन चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर विनोद डोभाल ने किया।