26.2 C
Dehradun, IN
September 19, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पश्चिमीवाला परचून की दुकान में चोरी का खुलासा, चोरी का सामान बरामद

Theft revealed in Paschimwala grocery shop, stolen goods recovered

विकासनगर(आरएनएस)। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने पश्चिमीवाला स्थित एक परचून की दुकान में हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए 25 वर्षीय इमरान पुत्र इनाम निवासी बुलाकीवाला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, सिगरेट, डीवीआर और नकदी बरामद की है। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार पश्चिमीवाला निवासी राजेश ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी अर्द्धसैनिक कैंटीन नामक परचून की दुकान में 27-28 जुलाई की रात अज्ञात व्यक्ति ने छत की चादर उखाड़कर प्रवेश किया और ड्राई फ्रूट्स, नमकीन, सिगरेट, डीवीआर तथा करीब एक हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 1 अगस्त की रात बुलाकीवाला कुर्बानी स्थल के पास से इमरान को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो पैकेट बादाम, दो पैकेट काजू, तीन पैकेट खजूर, चार पैकेट नमकीन, छह डिब्बी सिगरेट, डीवीआर मय हार्ड डिस्क तथा 990 रुपये नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में इमरान ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और स्मैक खरीदने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।

Related posts

मुख्य सचिव ने सेलाकुई में स्थित सगन्ध पौधा केन्द्र का भ्रमण किया

Primetimes Newz

केदारनाथ यात्रा से महिला समूहों को मिल रहा कारोबार

Primetimes Newz

155 बार रक्तदान हेतु रेडक्रास के डॉ० अनिल वर्मा सम्मानित

Primetimes Newz

Leave a Comment