Home उत्तराखंड निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत

निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहींः डाॅ. धन सिंह रावत

Unnecessary delays in construction work will not be tolerated Dr. Dhan Singh Rawat
Unnecessary delays in construction work will not be tolerated Dr. Dhan Singh Rawat

समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश

कहा, निर्माण कार्य समय पर पूर्ण न होने पर होगी सख्त कार्रवाई

देहरादून, 17 जुलाई 2026
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने समग्र शिक्षा परियोजना के तहत कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को चेतावनी देते हुये दो टूक कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न करने की स्थिति में संस्थाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। परियोजना के अंतर्गत जो निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाये, उनको शीघ्र शुरू कर निश्चित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है।

विद्यालयी शिक्षा महानिदेशलाय स्थित सभागार में समग्र शिक्षा की समीक्षा बैठक में डाॅ. रावत ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 से लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत निर्माण कार्यों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों व विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिये कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न करने, गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी, और उनसे निर्माण कार्य छीन लिये जायेंगे। विभागीय मंत्री ने कहा कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 व वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के लिये 1367 विभिन्न निर्माण कार्यों स्वीकृत किये गये थे, जिसमें से 625 निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा कराने के लिये सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। उन्होंने निर्माण कार्याें की निरंतर माॅनिटिरिंग कर प्रत्येक सप्ताह रिपोर्ट महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। डाॅ. रावत ने उक्त वित्तीय वर्षों में स्वीकृत 120 निर्माण कार्यों के शुरू न होने पर सख्त नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि नये कार्य शीघ्र शुरू किए जाय यदि चिन्हित विद्यालयों में जगह की कमी या अन्य व्यावहारिक दिक्कते आ रही है तो इन निर्माण संबंधी कार्यों को जरूरतमंद विद्यालयों में शुरू किया जाय।

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि चिन्यालीसौड़, बाजपुर, आराकोट, नाभाहाउस ़ऋषिकेश, एवं हल्दूचैड़ में निर्माणाधीन कार्र्याें को शीघ्र पूरा कर विभाग को हैंडओवर किया जाय। साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत कुल्हा (ऊधमसिंहनगर) में निर्माणाधीन आवासीय छात्रावास के कार्यों में भी तेजी लाने को कहा। विभागीय मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 12 स्पोर्ट्स काॅम्पलैक्स, डिजिटल लाइब्रेरी, आईसीटी क्लासेज तथा स्मार्ट क्लासेज के कार्यों में भी तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक आकांक्षा कोण्डे, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा के.एस. रावत, उप राज्य परियोजना निदेशक पल्लवी नैन, अजीत भण्डारी, प्रद्युमन सिंह रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।