27.6 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

श्रमिकों को जरूरी सुविधायें देने पर किया गया फोकस

नई टिहरी।  टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड भागीरथीपुरम टिहरी में सतर्कता विभाग ने परियोजना पर कार्यरत ठेकेदारों, आपूर्तिकर्ताओं व वेंडर्स के साथ श्रमिकों के अधिकार एवं उनको मिलने वाली सुविधाओं के विषय पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। ठेकेदारों एवं वेंडर्स को संबोधित करते हुए उपमहाप्रबंधक सतर्कता एनके नौटियाल ने कहा कि किसी भी कार्य में श्रमिकों का योगदान बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए सभी प्रकार के श्रमिकों को सरकार द्वारा श्रमिक कानून के अंतर्गत जारी सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाना आवश्यक है। श्रमिकों की शिकायतों का समाधान किया गया। मोहन सिंह सिरसवाल, जेपी चमोली, अबनीशा आदि मौजूद रहे।

Related posts

जौनसार की निहारिका तोमर को कुंती देवी अवार्ड

Primetimes Newz

पहाड़ों से अवसर के केंद्रों तक… ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’: उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करती पहल

Primetimes Newz

सहसपुर में पानी विवाद से उपजे खूनी संघर्ष में बीजेपी नेता की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment