23.1 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

बद्रीनाथ धाम की थाली भेंट अनियमितता मामले मे,एसआईटी जांच के बाद मंदिर समिति का कर्मचारी गिरफ्तार

Temple committee employee arrested following SIT probe into irregularities regarding the 'Thali' offering at Badrinath Dham.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

चमोली (उत्तराखंड)। श्री बद्रीनाथ धाम में थाली भेंट की धनराशि व अन्य भेंट सामग्री से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में चमोली पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) की जांच के आधार पर मंदिर समिति के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। मामला श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की वित्तीय पारदर्शिता से जुड़ा होने के कारण प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया गया।

जानकारी के अनुसार 08 जुलाई 2026 को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने कोतवाली बद्रीनाथ में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि 02 जुलाई को थाली भेंट की गणना के दौरान अनियमितता की सूचना मिलने पर मंदिर समिति ने विभागीय जांच कराई। प्रारंभिक जांच में समिति के कर्मचारी प्रमोद नौटियाल पर भेंट की धनराशि और अन्य सामग्री को कथित रूप से निजी लाभ के लिए अपने कब्जे में लेने के आरोप सामने आए।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी चमोली के पर्यवेक्षण में SIT का गठन किया गया।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, संबंधित व्यक्तियों के बयान और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में आरोपी को कथित रूप से कई बार गणना कक्ष से नकदी और अन्य भेंट सामग्री छिपाकर बाहर ले जाते हुए देखा गया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग समय पर ₹500 के नोट, सोना-चांदी के सिक्कों के पैकेट, शालिग्राम शिला तथा केसर का पैकेट अपने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पर्याप्त प्रमाण मिलने के बाद 12 जुलाई 2026 की रात देहरादून स्थित आरोपी के आवास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Related posts

ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक तकनीक अपनाई जाएगीः मदन कौशिक

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विवि में 118वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Primetimes Newz

“शिक्षा को अंधेरे में ढकेल रही धामी सरकार”: सूर्यकांत धस्माना का तीखा प्रहार, 1488 स्कूल बंद करने की नीति पर उठाए गंभीर सवाल

Primetimes Newz

Leave a Comment