14.9 C
Dehradun, IN
November 9, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

विनसर सौनी के पास वाहन खाई में गिरा, दो की मौत, रात भर खाई में पड़े रहे शव, आज मंगलवार मिली जानकारी

Vehicle plunges into gorge near Winsar Sauni; two dead; bodies lay in the gorge overnight; information received today, Tuesday.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासेंण (अल्मोडा)।विकास खंड ताड़ीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत में एक वाहन फोर्ड एडवियर संख्या CH-01 – CB 5868 खाई में गिरने से 02 लोगों की मौत हो गयी। घटना 22 जून की रात की बताई जा रही है। लेकिन घटना की जानकारी आज 23 जून को मिल सकी। अंदेशा जताया जा रहा है कि सुनसान स्थान में रात का समय होने से किसी को इस बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। दोनों शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मदन जोशी पुत्र पूरन जोशी निवासी बिठौरिया नंबर 1, घर में किसी बात पर बहस होने के बाद 22 जून को शाम 5.30 बजे घर से निकल गए थे। जिसके बाद रात 10.15 के लगभग उनकी आखरी बार घर पर बात हुई, जिसके बाद उन्होंने कोई फ़ोन रिसीव नहीं किया। अगले दिन 23 जून को दोपहर में रानीखेत के चमड़खान के निकट तितालीखेत में किसी व्यक्ति द्वारा टूटा हुआ पैराफिट देख शक होने पर खाई में देखा गया तो नीचे एक वाहन गिरा दिखा, साथ ही दो शव भी पड़े थे। जिस पर पुलिस को सूचित किया गया।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस एवं एसडीआरएफ घटना स्थल पर पहुंची। छानबीन में एक व्यक्ति की पहचान मदन जोशी के रूप में हुई, लेकिन दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मदन जोशी के परिवार को दुर्घटना की जानकारी दे दी गयी है, लेकिन दूसरे व्यक्ति के बारे में खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस दल में एसआई हेमा कार्की, एसआई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, होम गार्ड गंगा सिंह, प्रवीण कुमार, आनंद, ज्योति सहित एसडीआरएफ एवं राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

Related posts

मानव अधिकार संरक्षण दिवस पर 13 संस्थाओं को किया सम्मानित

Primetimes Newz

यूजेवीएनएल ने चलाया अतिक्रमण पर बुलडोजर, 50 मकान ध्वस्त

Primetimes Newz

एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी और जर्मनी के बीएसबीआई के बीच समझौता; भारतीय छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

Primetimes Newz

Leave a Comment