22.6 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भिकियासैंण में पेट्रोल-डीजल आपूर्ति कम होने से, वाहन स्वामी परेशान

Vehicle owners in Bhikiasain are facing difficulties due to reduced supplies of petrol and diesel.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण क्षेत्र स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप में पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कम होने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को ईंधन के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों का रुख करना पड़ रहा है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्तमान में विवाह-शादी का सीजन चल रहा है, साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे समय में ईंधन की कमी से कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

भिकियासैंण नगर पंचायत क्षेत्र में केवल एक ही पेट्रोल पंप होने के कारण आपूर्ति बाधित होने का सीधा असर पूरे क्षेत्र पर पड़ रहा है। लोगों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूर्ण रूप से बहाल कराने की मांग की है ताकि वाहन स्वामियो को राहत मिल सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं हुई तो क्षेत्र में परिवहन और दैनिक गतिविधियां और अधिक प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, लोग प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

नौलों के संरक्षण को आगे आए पार्षद, धूणी मंदिर वार्ड में चलाया सफाई अभियान

Primetimes Newz

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने  मसूरी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली

Primetimes Newz

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में राखी एवं व्हाइट डे समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया

Primetimes Newz

Leave a Comment