29.9 C
Dehradun, IN
September 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

भतरौजखान पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहायता से जंगल में कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाकर गुमशुदा महिला को सकुशल किया बरामद

The Bhatrojkhan police, with the assistance of local villagers, conducted a combing search operation in the forest and safely recovered a missing woman.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।भतरौजखान पुलिस ने एक गुमसुदा महिला को सर्च अभियान चलाकर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया है।
परिजनो ने पुलिस टीम के कार्य की सराहना कर आभार जताया।
घटना-
दिनांक 19.06.2026 को भिकियासैण निवासी एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी कि उसकी पत्नी दोपहर करीब 01.30 बजे से अचानक बिना बताये घर से कही चली गयी है। दाखिला तहरीर के आधार पर थाना भतरौजखान में गुमशुदगी दर्ज की गयी।

सूचना पर तुरंत कार्यवाहीञकरते हुए
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके अल्मोड़ा द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदा महिला की शीघ्र बरामदगी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इसी क्रम मे *अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी भिकियासैण संजय जोशी मय पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को साथ लेकर आस-पास के जंगलों में कॉम्बिंग सर्च अभियान चलाया गया।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने आज शनिवार को गुमशुदा महिला को जंगल से बरामद किया गया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने के कारण रास्ता भटक गई थी और जंगल में अचेत बेहोश अवस्था में पड़ी हुई मिली।
पुलिस टीम द्वारा बेहोश महिला को तुरन्त रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद उपचार महिला की स्थिति में सुधार आने पर पुलिस द्वारा सकुशल महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
महिला को सकुशल पाकर परिजनों ने अल्मोड़ा पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम मे
उपनि संजय जोशी चौकी प्रभारी भिकियासैण, अपर उपनि महेन्द्र पाल,
हेड कानि समीम अहमद,
पीआरडी राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Related posts

उत्तराखंड का बंगाल से एक विशेष सांस्कृतिक जुड़ाव है: महाराज

Primetimes Newz

श्रीनगर-पौड़ी क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं: डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

मुख्यमंत्री धामी ने किया चंपावत में अत्याधुनिक एमआरआई मशीन का लोकार्पण  

Primetimes Newz

Leave a Comment