Home उत्तराखंड विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मछोड़ ने निकाली जागरूकता रैली

विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मछोड़ ने निकाली जागरूकता रैली

Legal Services Authority organizes awareness rally in Machhod.
Legal Services Authority organizes awareness rally in Machhod.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

मछोड़ (सल्ट)।माननीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह के निर्देशानुसार LSUC अभियान के के तहत पीएलवी हेमा पाण्डे ,हिना, भगत सिह विष्ट, ललित मोहन सिंह, सीमा मौलेखी ,गिरीश मौलेखी, सुरेश चन्द्र द्वारा ग्राम मछोड सल्ट में विधिक जागरुकता शिविर, नुक्कड नाटक व रैली का आयोजन किया गया। शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत एक मुठ्ठी आसमान चलाकर किया गया । उपस्थित व्यक्तियों/ विद्यार्थियों को नालसा बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2024,नालसा मानसिक रोग और बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को कानूनी सेवाऐ योजना, 2024 ,मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017, स्थाई लोक अदालत , महिला मुआवजा योजना-2020, पीओसीएसओ अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098,आदि जानकारी दी गई एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में आगामी 21,22, तथा 23 अगस्त 2026 को आयोजित समाधान समारोह ( विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी गई व पंफ्लेट वितरित किये गए।