26.8 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी ने फिर से जताया भरोसा, दी यह बड़ी जिम्मेदारी

Party reposes faith in CA Rajeshwar Panyuli again; entrusts him with this major responsibility.

देहरादून । वरिष्ठ बीजेपी नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा ने उन्हें दोबारा से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक की जिम्मेदारी है। जिस पर उनके समर्थकों में उत्साह है और बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं, पैन्यूली ने भी भाजपा संगठन को धन्यवाद दिया है।

बीजेपी ने वरिष्ठ नेता सीए राजेश्वर पैन्यूली को फिर से आर्थिक प्रकोष्ठ का सह-संयोजक बनाया गया है। पैन्यूली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और प्रतापनगर क्षेत्र में जनता के बीच में उनकी मजबूत पकड मानी जाती है। वे पूर्व में बीजेपी में कई बड़े पदों में भी रह चुके हैं। संगठनात्मक क्षमता, सरल व्यवहार और आर्थिक मामलों में गहन अनुभव के कारण उन्हें बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में गिना जाता है। भाजपा संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण उनकी पहचान जमीनी और अनुभवी नेता के रूप में बनी हुई है। सीए राजेश्वर पैन्यूली ने दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि यह मेरे काम का सम्मान है। पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। पार्टी के लिए निष्ठा से काम कर संगठन को मजबूत करने का काम जारी रहेगा..!

Related posts

एमआईटी – डब्लूपीयू ने खेती के कचरे से ग्रीन हाइड्रोजन और बायो-सीएनजी बनाने के लिए कार्बन-नेगेटिव तकनीक विकसित की

Primetimes Newz

प्रयागराज महाकुंभ में लगे उत्तराखंड पवेलियन में पहुंचे महाराज

Primetimes Newz

85 वर्ष की राधिका अम्मा का निधन, अंतिम इच्छा के अनुसार किया देहदान, संघर्ष, साहस और सामाजिक चेतना की बनीं मिसाल

Primetimes Newz

Leave a Comment