26.2 C
Dehradun, IN
September 10, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सट्टेबाजों की 86 अवैध वेबसाइट एसटीएफ ने की ब्लॉक

STF Blocks 86 Illegal Betting Websites

देहरादून।  उत्तराखंड गैंबलिंग ला के तहत सख्त कदम उठाते हुए एसटीएफ ने 86 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइटों को ब्लॉक करा दिया। राज्य में सट्टा और जुआ खेलने या खिलाते पकड़े जाने वालों पर सीधे जेल की कार्रवाई होगी। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोर्चों पर सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नए गैंबलिंग कानून के तहत अब यदि कोई व्यक्ति डिजिटल माध्यम या मोबाइल ऐप पर सट्टेबाजी का नेटवर्क या सिंडिकेट चलाता है, तो उसे तीन से पांच साल तक की जेल और 2 से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना चुकाना होगा। वहीं अवैध जुआ घर संचालित करने या उनकी फंडिंग करने वाले अपराधियों को पांच साल तक की कैद और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा मिलेगी। नए कानून के तहत पुलिस को विशेष अधिकार दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलने या सट्टा खिलाने वालों को सब-इंस्पेक्टर या उससे उच्च रैंक के अधिकारी बिना वारंट के तुरंत गिरफ्तार कर सकते हैं। दूसरी बार या बार-बार पकड़े जाने पर सीधे दोगुनी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। इसके अलावा सट्टे की काली कमाई से बनाई गई चल-अचल संपत्ति को भी पुलिस तुरंत कुर्क कर लेगी।

Related posts

एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र एवं आकर्षक वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

Primetimes Newz

महिलाओं में गर्भाशय कैंसर अब नहीं होगा लाइलाजः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

उत्कृष्ट कार्य करने वाली 21 महिलाओं को प्रदान किया गया सातवां हिमालयी नारी शक्ति सम्मान- 2025

Primetimes Newz

Leave a Comment