16 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने किया केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक  “अपनापन” के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग

Chief Minister Dhami Participates in the Launch Ceremony of Union Minister Shivraj Singh Chouhan's Book, Apnapan

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।यह गरिमामयी समारोह भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू तथा पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। ‘अपनापन’ एक प्रेरणादायी कृति है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विभिन्न भूमिकाओं में प्राप्त अनुभवों का सजीव वर्णन किया गया है। पुस्तक में नेतृत्व, सेवा, सुशासन एवं राष्ट्र-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विचारों को सरल एवं प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने पुस्तक के प्रकाशन पर शिवराज सिंह चौहान को शुभकामनाएं दीं तथा इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, भारत सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, सांसद, समाजसेवी, लेखक-पत्रकार एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

Related posts

महाकुंभ:   प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Primetimes Newz

डीएम से की परिसीमन यथावत रखने की मांग

Primetimes Newz

निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों से वंचित नहीं रहेगा कोई भी छात्रः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment