25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डीएम से की परिसीमन यथावत रखने की मांग

Demand made to DM to keep the delimitation as it is

नई टिहरी। जनपद के चंबा ब्लाक की पट्टी मनियार के स्थानीय लोगों से गुरुवार को डीएम मयूर दीक्षित से मुलाकात कर क्षेत्र पंचायत दिखोल गांव में असंवैधानिक रूप से बिना आम जानकारी के परिसीमन के तहत ग्राम सभा सुदाड़ा को हटाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसे यथावत रखने की मांग की। जिस पर डीएम ने मामले की पड़ताल करवाकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। डीएम को सौंपे पत्र में स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें ब्लाक कार्यालय चंबा से पता चला कि क्षेत्र पंचायत दिखोलगांव का परिसीमन बिना ग्रामीणों व जनप्रतिधियों की सहमति से बिना जानकारी दिये किया गया है। यह भी जानकारी मिली की एक व्यक्ति के प्रस्ताव पर असंवैधानिक रूप से यह कार्यवाही की गई है। जिस व्यक्ति का प्रस्ताव है। वह इस क्षेत्र व गांव का भी रहने वाला नहीं है। परिसीमन को सरासर गलत बताते हुए स्थानीय लोगों ने डीएम से परिसीमन को पूर्व की भांति यथावत रखने की मांग की है। साथ ही इस तरह के असंवैधानिक परिसीमन पर नाराजगी जाहिर कर कार्यवाही मांग की है। इस मौके पर धीरेंद्र रावत, प्रवीन रावत, अरविंद तोमर, भक्तनंद बिजल्वाण, उपेंद्र सकलानी, पवन नेगी, जितेंद्र सिंह, दिलवर नेगी, प्रशांत, अनिल, दीपक, दिनेश नेगी आदि शामिल रहे।

Related posts

डीएम तिवारी ने शहरी गरीबी उन्मूलन मिशन की समीक्षा बैठक ली

Primetimes Newz

सूबे के युवाओं को तराशेंगे इंफोसिस, नैसकॉम व वाधवानी ग्रुप

Primetimes Newz

राज्यपाल ने सराहा निःशुल्क डेंटल कैंप, अगली बार आम नागरिकों को भी मिलेगा लाभ

Primetimes Newz

Leave a Comment