21.6 C
Dehradun, IN
October 25, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने किया निरीक्षण

Preparations Intensify Ahead of Chief Minister's Proposed Visit; DM Conducts Inspection

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 27 मई को प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी फलसीमा का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने बताया कि उदय शंकर नृत्य अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर आगंतुकों के बैठने, मंच व्यवस्था और अवार्ड वितरण समेत विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों से सभी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन 1905 में 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के समाधान के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

Primetimes Newz

क्षेत्र पंचायत सदस्य थौली-पाली के लिए 11 नामांकनो मे एक प्रत्याशी का हुआ जांच मे नामांकन निरस्त

Primetimes Newz

आकाश इंस्टीट्यूट उत्तराखंड में JEE Main 2026 में शानदार प्रदर्शन किया: 20 स्टूडेंट्स ने बहतरीन प्रदर्शन किया ; आयुष बारदिया 99.92 परसेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने

Primetimes Newz

Leave a Comment