17.1 C
Dehradun, IN
November 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

मिस्टर उत्तराखंड ऑडिशन में सौ से अधिक प्रतिभागियों ने निभाई भागीदारी

More than a hundred participants took part in the Mr. Uttarakhand audition.

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मंगलवार को सेंट्रियो मॉल के स्काई लाउंज में मिस्टर उत्तराखंड-2025 के ऑडिशन आयोजित किए गए। इस अवसर पर राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक और इंट्रो राउंड के दौरान युवाओं ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मिस्टर उत्तराखंड के चौथे सीज़न का आग़ाज़ किया गया है। पहले चरण के तहत मंगलवार को ऑडिशन राउंड संपन्न हुआ, जिसमें प्रतिभागियों का मूल्यांकन जजों द्वारा किया गया। इस मौके पर पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ सहित लगभग सभी जिलों से प्रतिभागियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और जजों के सवालों के बेबाक जवाब दिए।
कार्यक्रम के दौरान सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी और राजीव मित्तल ने बताया कि जिस तरह हर वर्ष मिस उत्तराखंड का आयोजन सफलतापूर्वक किया जाता है, उसी तरह मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की धरती पर टैलेंट की कोई कमी नहीं है और इसी प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से इस तरह के आयोजन किए जाते हैं।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि विभिन्न सब-कॉन्टेस्ट के बाद अक्टूबर माह में मिस्टर उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसके बाद मिसेज उत्तराखंड प्रतियोगिता के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है। ऑडिशन में जजेज की भूमिका कोरियोग्राफर अगेंद्र गौतम, फैशन डिजाइनर मनु आहूजा और मिस उत्तराखंड-2024 की रनरअप काव्या सती ने निभाई। वहीं, प्रायोजक के तौर पर शेखर बाय मयंक, सेंट्रियो मॉल, न्यू ईरा फोटो स्टूडियो और इंस्पिरेशन पीआर एन इवेंट्स ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

नर्सिंग भर्ती को लेकर युवाओं को गुमराह न करे विपक्षः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं नेपाल के राजदूत डॉ.शंकर प्रसाद की मुख्य रूप से रहेगी मौजूदगी

Primetimes Newz

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकली गौमुख कलश यात्रा

Primetimes Newz

Leave a Comment