देहरादून| टिहरी जनपद के पांच राजकीय इंटर कॉलेजों को कलस्टर विद्यालयों में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने ₹10.65 करोड़ की लागत वाले निर्माण कार्यों के आंगणन को मंजूरी दे दी है। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग, परियोजना खंड ऋषिकेश द्वारा तैयार इस प्रस्ताव के तहत भवन निर्माण, प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, शौचालय और अन्य अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
चयनित विद्यालयों में प्रस्तावित धनराशि:
– राजकीय इंटर कॉलेज नागदेव पथल्ड – ₹1.94 करोड़
– राजकीय इंटर कॉलेज बंगियाल – ₹2.26 करोड़
– राजकीय इंटर कॉलेज काण्डीखाल – ₹2.26 करोड़
– राजकीय इंटर कॉलेज चाका (क्वीली) – ₹1.90 करोड़
– राजकीय इंटर कॉलेज केशरधार नैचोली – ₹2.55 करोड़
राज्य सरकार की कलस्टर विद्यालय योजना का उद्देश्य एक ही परिसर में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराना है। निर्माण कार्यों के लिए शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त की जाएगी, जिससे इन विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण वातावरण सुनिश्चित हो सकेगा।

















