19.5 C
Dehradun, IN
September 27, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

प्रेमनगर आश्रम परिसर में हुआ योगाभ्यास, नियमित योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Yoga practice took place in Premnagar Ashram premises, message given to stay healthy by doing regular yoga

हरिद्वार। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की ओर से प्रेमनगर आश्रम परिसर में लोगों को योगाभ्यास कराया गया। आयोजकों ने नियमित योगाभ्यास से निरोगी जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की ओर समाज को प्रेरित करना रहा। इस दौरान मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय चतुर्वेदी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश, डॉ. अश्वनी कौशिक, डॉ. घनेंद्र वशिष्ठ, एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सचिन कुमार, महात्मा हरि संतोषआनंद, डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा, वंदे मातरम कुंज के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद, डीईओ आशुतोष भंडारी, निर्वाचन विभाग से अमरीश चौहान,आपदा प्रबंधन की ओर से मीरा रावत ने छात्र छात्राओं के साथ योगाभ्यास किया।

Related posts

शोक संतप्त परिवार से मिले सीएम

Primetimes Newz

विकसित जीवन के रक्तदान शिविर में कुल 28 युवाओं ने किया रक्तदान

Primetimes Newz

स्वास्थ्य मंत्री डॉ रावत ने जाना फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल

Primetimes Newz

Leave a Comment