25.2 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने किया  ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन

The Governor released the book ‘Atma Ke Swar’ Volume-3

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को राजभवन में ‘आत्मा के स्वर’ खण्ड-3 पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक राज्यपाल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों, दीक्षांत समारोहों आदि में दिए गए 108 प्रमुख संबोधनों का संकलन है। 478 पृष्ठों की पुस्तक के संबोधनों में राज्यपाल के प्रेरणादायक विचार, राष्ट्र सेवा, एआई टेक्नोलॉजी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, युवा जागरूकता आदि से जुड़े विषयों पर केंद्रित है।
आत्मा के स्वर के तीसरे खण्ड में एक नई पहल के रूप में क्यूआर कोड जोड़े गए हैं, जिनकी सहायता से पाठक यूट्यूब पर सीधे संबोधन सुन सकते हैं। इससे पुस्तक डिजिटल रूप से अधिक सुलभ और प्रभावी हो गई है। इससे पूर्व ‘आत्मा के स्वर’ के दो खण्ड पहले ही प्रकाशित हो चुके हैं। राज्यपाल ने इस पुस्तक के प्रकाशन में सहयोग करने वाले राजभवन सूचना परिसर के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय सहित राजभवन सूचना परिसर के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पर्यटन के लिए दोनों राज्य संयुक्त योजना बनाकर करेंगे काम: महाराज

Primetimes Newz

मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज

Primetimes Newz

दून पुलिस का एक्शन: प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Primetimes Newz

Leave a Comment