25.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

सुरक्षा व्यवस्था परखने को होगी मॉकड्रिल

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए इस सप्ताह मॉकड्रिल होगी। इसमें पुलिस, स्वास्थ्य, अग्निशमन और अन्य महकमों के क्विक रिस्पांस का पता लगाया जाएगा। ड्रिल से प्रशासन की कोशिश होगी कि चारधाम यात्रा से जुड़े सभी इंतजामों की हकीकत क्या है। सोमवार को चारधाम ट्रांजिट एवं पंजीकरण केंद्र में एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने पुलिस अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। उन्होंने चारधाम ट्रांजिट व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। ट्रैफिक को सुचारु रखने में जुटे पुलिस अधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए एटीएस, ड्रोन, बम डिस्पोजल स्क्वायड, अग्निशमन समेत अन्य एजेंसियों को तैनात किया गया है।
उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है, जिसे परखने के लिए इसी सप्ताह मॉडड्रिल प्रस्तावित है। बैठक में उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को संदिग्धों पर नजर रखने और सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए। मौके पर सीओ संदीप नेगी, कोतवाल प्रदीप राणा, एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण, एसएसआई विनोद कुमार, बस अड्डा चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, एसएसबी के जवान आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्य सचिव ने  की सूचना प्रोद्योगिकी विभाग की समीक्षा

Primetimes Newz

मुख्य सचिव ने किया निर्माणाधीन एम्स सैटेलाइट सेंटर, किच्छा का स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

13,615 फीट ऊँचे दरवा टॉप पर पहुँचे एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र, साहस और सीख का बना यादगार अभियान

Primetimes Newz

Leave a Comment