21.2 C
Dehradun, IN
November 4, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

निर्बाध गति से चल रही है चारधाम यात्रा: महाराज

जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। पहलगाम की घटना के बाद युद्ध के हालात बनने की संभावनाओं के कारण अभी फिलहाल मसूरी एवं प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे निश्चित रूप से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल व्यवसायियों से अनुरोध किया है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भव: की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

श्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 25,26, 866 (पच्चीस लाख छब्बीस हजार आठ सौ छियासठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,12,34,844 (बारह करोड़ बारह लाख चौंतीस हजार आठ सौ चवालीस) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

Related posts

मुख्यमंत्री ने रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Primetimes Newz

त्योहारों से पहले अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन पर सख्ती

Primetimes Newz

मधुमेह और हृदय रोगों के बदलते स्वरूप पर विशेषज्ञों ने किया मंथन

Primetimes Newz

Leave a Comment