21.4 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने पीएमजीएसवाई के विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक

देहरादून। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विभाग द्वारा मसूरी विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएमजीएसवाई के अंतर्गत चल रहे अवशेष निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और समयबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में अधीक्षण अभियंता अरुण नेगी, ईई डी. एस गुसाईं, सहायक अभियंता हिमांशु उपस्थित रहे

Related posts

जरूरतमंद बच्चों को मिलेगा आरटीई का लाभ: डॉ धन सिंह रावत

Primetimes Newz

टेक्सेला और जीआरडी ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सरदार राजा सिंह ओबराय का निधन, दूनवासियों के दिलों में उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।

Primetimes Newz

पद्म पुराण में पाताल खंड व उत्तराखंड का का सुन्दर वर्णन

Primetimes Newz

Leave a Comment