25.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

उत्तराखंड बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया

– उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम तय तिथि से पहले सफलतापूर्वक घोषित किया जाना एक सराहनीय उपलब्धि
देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम तय तिथि से पहले सफलतापूर्वक घोषित किया जाना एक सराहनीय उपलब्धि है। राज्य में उत्तराखंड बोर्ड ने सबसे पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसके लिए परिषद के सभी अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं शिक्षकगण बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक परिश्रम और समर्पण से यह कार्य संभव हो सका।
इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 83.23% रहा, जिसमें बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.20 तथा बालकों का  80.10 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार हाईस्कूल का परिणाम 90.77% रहा, जिसमें बालिकाओं की सफलता दर 93.25% तथा बालकों की 88.20% रही। यह आंकड़े बालिकाओं की शिक्षा में निरंतर प्रगति और छात्रों की मेहनत को दर्शाते हैं।
सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।- डॉ धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड

Related posts

महाराज ने बजरंग सेतु का स्थलीय निरीक्षण किया

Primetimes Newz

रीजनल तिब्बत वूमेन एसोसिएशन ने निकाला शांति मार्च

Primetimes Newz

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने प्रतिष्ठित आईएस/आईएसओ 37001:2016 एंटी-ब्राइबरी मैनेजमेंट सिस्टम (एबीएमएस) प्रमाणन प्राप्त किया

Primetimes Newz

Leave a Comment