21.4 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राज्यपाल ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को दी बधाई

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि आप सभी की यह सफलता आपकी कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास एवं समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार, गुरुजनों और पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व की बात है।
राज्यपाल ने उन सभी माता-पिता, अभिभावकों और शिक्षक समुदाय को भी विशेष रूप से बधाई दी, जिनके मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सतत सहयोग से विद्यार्थियों ने यह मुकाम हासिल किया है। राज्यपाल ने उन विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहित किया जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं हो पाई। उन्होंने कहा, ‘‘जीवन में असफलता अंत नहीं है, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा के साथ पुनः प्रयास करें, सफलता निश्चित रूप से आपके कदम चूमेगी।’’

Related posts

चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में रखी सरकार की उपलब्धियां, उमड़ी भीड़

Primetimes Newz

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को नहीं मिला पैसा, अंधेरे में मनाई ठेकेदार और मजदूरों ने दिवाली।

Primetimes Newz

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

Leave a Comment