25.2 C
Dehradun, IN
November 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

धौलछीना के होनहारों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, प्रियांशु और वैष्णवी ने प्रदेश मेरिट में बनाई जगह

धौलछीना। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल परीक्षा में धौलछीना क्षेत्र के दो छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद इन विद्यार्थियों ने मेहनत और समर्पण के बल पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। मां आनंदमई राजकीय इंटर कॉलेज धौलछीना के कक्षा 10 के छात्र प्रियांशु मेहरा ने 95.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 19वां स्थान हासिल किया है। प्रियांशु मूल रूप से विकासखंड के दूरस्थ गांव भनलगांव के निवासी हैं। उनके पिता शेर सिंह दिल्ली में एक होटल में कार्यरत हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। विद्यालय की दूरी अधिक होने के कारण प्रियांशु ने ननिहाल में रहकर पढ़ाई की और प्रतिदिन चार किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचे। प्रियांशु ने बताया कि उन्होंने कक्षा आठ तक की पढ़ाई मां आनंदमई पब्लिक स्कूल से की। उनका प्रिय विषय गणित है, जिसमें उन्होंने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वह भविष्य में शिक्षक बनना चाहते हैं और अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के शिक्षकों को देते हैं। वहीं विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाड़ेछीना की छात्रा वैष्णवी जडौत ने 486 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में 10वां स्थान अर्जित किया है। वैष्णवी बाड़ेछीना के सुपई गांव की निवासी हैं। छह वर्ष पूर्व पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ललिता जडौत ने टेलरिंग का कार्य कर उन्हें और उनकी बहन को पाला-पोसा। वैष्णवी का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर अपनी मां और बहन को संबल देने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के साथ-साथ अपनी सबसे अच्छी मित्र को दिया, जो हर कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी रही। वैष्णवी का मानना है कि पढ़ाई के लिए नियमित समय निर्धारित न कर, जब भी समय मिले, पूरी लगन से पढ़ाई करनी चाहिए।

Related posts

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा ऊर्जा दक्षता एवं ISO 50001 ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय।

Primetimes Newz

पंजाब नेशनल बैंक वित्त वर्ष 2026 की तीसरी और 9 वीं तिमाही के लिए वित्तीय परिणाम

Primetimes Newz

उत्तराखण्ड सरकार और  जर्मनी के मध्य हुआ एमओयू, रोजगार के खुले रास्ते

Primetimes Newz

Leave a Comment