Home उत्तराखंड असम राइफल्स ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

असम राइफल्स ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

Assam Rifles celebrated Foundation Day with great pomp
Assam Rifles celebrated Foundation Day with great pomp

बागेश्वर।  असम राइफल्स के भूतपूर्व सैनिकों ने सोमवार को स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जगदीश चन्द जोशी ने की। उन्होंने सभी भूतपूर्व सैनिकों को स्थापना दिवस की बधाई दी। इस दौरान भूतपूर्व सैनिकों के द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। गोष्ठी में चालीस से अधिक पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इस दौरान नन्दन सिंह, कुंदन सिंह, हीरा बल्लभ, गोविन्द सिंह, श्याम सिंह, देव सिंह, देवराज, केदार सिंह, प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।