28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में 21 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

One arrested with 21 grams of smack in Pithoragarh

पिथौरागढ़। नानकमत्ता से स्मैक लाकर युवाओं को बेचने वाले एक अभियुक्त को पुलिस व एसओजी टीम ने 21.31 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य स्मैक के तस्करों के बारे में पूछताछ में जुटी है। पुलिस व एसओजी ने नानकमत्ता से स्मैक लाकर नगर में युवाओं को बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। ऐंचोली चौकी के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। ऐंचोली की ओर पैदल आ रहे युवक पंडा निवासी रजत सिंह बिष्ट उर्फ टोरस के कब्जे से चेकिंग के दौरान 21.31 ग्राम स्मैक बरामद की। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह नानकमत्ता से पिथौरागढ़ स्मैक बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस ने अभियुक्त की जेब से 7 हजार 10 रुपये भी बरामद किए। अभियुक्त के खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। टीम में कोतवाल ललित मोहन जोशी,एसओजी प्रभारी मनोज पाण्डे, ऐंचोली चौकी प्रभारी एसआई कमलेश जोशी,छत्तर सिंह,सतेंद्र सुयाल,सोनू कार्की मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री से बार एसोसिएशन की मुलाकात, अधिवक्ताओं ने रखीं मांगें

Primetimes Newz

ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई

Primetimes Newz

13,615 फीट ऊँचे दरवा टॉप पर पहुँचे एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र, साहस और सीख का बना यादगार अभियान

Primetimes Newz

Leave a Comment