21.6 C
Dehradun, IN
October 6, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एनएसयूआई ने महिलाओं को किया सम्मानित

NSUI honored women

पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई ने सामाजिक,राजनीतिक,खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर महिलाओं को सम्मानित किया। शनिवार को तिलढुकरी में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी ने कहा कि मौजूदा वक्त में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही हैं। चाहे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हों या प्रशासनिक व इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्र। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि मोनिका वल्दिया महर ने महिलाओं को शाल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश महासचिव ऋषभ कल्पासी, प्रदेश सचिव कार्तिक खर्कवाल ,जिला उपाध्यक्ष अजय वल्दिया, आदित्य कुमार, आदि सौन , उदित बोरा ,शिखा चौहान, काजल कापड़ी मौजूद रहे।

Related posts

रुद्रप्रयाग हेलीकॉप्टर दुर्घटना के जांच के आदेश

Primetimes Newz

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की  नई दिल्ली में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

Primetimes Newz

दूरस्थ क्षेत्र में आधार सेंटर नही होने से सैकड़ो ग्रामीण परेशान, जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन

Primetimes Newz

Leave a Comment