22.1 C
Dehradun, IN
October 8, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

यूथ रेडक्रॉस के अनिल वर्मा को रक्तदाता प्रेरक सम्मान से नवाज़ा गया

Anil Verma of Youth Red Cross was awarded the Blood Donor Motivational Award

रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त एकत्र किया गया
दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसौन के जन्मदिन पर युवा इकाई द्वारा राजीव गांधी काम्प्लेक्स में आयोजित रक्तदान शिविर में श्री महंत इंदिरेश हास्पिटल ब्लड बैंक के सहयोग से कुल 153 महिलाओं एवं पुरुषों ने रक्तदान किया‌ l
इस अवसर पर रक्तदाता शिरोमणि अनिल वर्मा, यूथ रेडक्रास को 155 बार रक्तदान करने हेतु “रक्तदाता प्रेरक सर्टिफिकेट ऑफ एप्रीसिएशन ” प्रतीक चिन्ह, पुष्प गुच्छ प्रदान करके तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । साथ ही समस्त रक्तदाताओं को ब्लड बैंक की तरफ से प्रमाणपत्र भेंट किए गए।
फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ इण्डिया के राष्ट्रीय सचिव अनिल वर्मा, यूथ रेडक्रास ने भव्य आयोजन एवं रक्तदान शिविर को अति सफल बताते हुए उन्हें सम्मानित किए जाने पर दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष श्री पंकज मैसौन, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा, विधायक बृज भूषण गैरोला जी, विधायक सविता कपूर जी, स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट विदूषी निशंक जी तथा श्री महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक अधिकारी डॉo हिमांशु अरोड़ा का आभार व्यक्त किया।
शिविर का उद्घाटन श्री महंत टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत कृष्ण गिरि महाराज एवं दिगम्बर रवि गिरि महाराज, श्री पंकज मैसौन आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
शिविर में रक्तदान के अतिरिक्त अपोलो डायग्नोस्टिक द्वारा शुगर व कोलेस्ट्रॉल की जांच तथा फैट टू फिट वेलनेस इनविटेशन द्वारा बी० एम० आई० जांच मशीनों द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवाईं गईं।
शिविर में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक खजान दास, विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर, विधायक डोईवाला बृज भूषण गैरोला, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष अशोक वर्मा , स्पर्श हिमालय यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट विदूषी निशंक, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष हरीश डोरा, श्रीमहंत इंद्रेश हास्पिटल ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० हिमांशु अरोड़ा, कोओर्डिनेटर अमित चंद्रा, मोहित चावला , एडवोकेट शिवा वर्मा, देहरादून फोटोग्राफर्स यूनियन के अध्यक्ष मनीष शर्मा, दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मण्डल के युवा महामंत्री दिव्य सेठी, वरिष्ठ सदस्य सुशील अग्रवाल व गोपाल कपूर, महाकाल सेवा समिति अध्यक्ष रोशन राणा, संजय गर्ग, दीपक जेठी, अंकुर जैन, बलदेव पाराशर, सचिन आनंद ,महिला नेत्री प्रियंका आनंद ,तथा अपोलो डायग्नोस्टिक के हरमीत सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related posts

इंडिया हेल्थ 2025 फिर लौटा, स्वास्थ्य क्षेत्र में बदलाव को देगा रफ्तार

Primetimes Newz

उत्तराखंड के लिए ₹20,000 करोड़ का राहत पैकेज: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पीएम मोदी से की मांग

Primetimes Newz

दर्शन उत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Primetimes Newz

Leave a Comment