28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

अवमुक्त धनराशि का करें शत-प्रतिशत व्यय: डीएम

Spend 100% of the released amount DM

बागेश्वर(आरएनएस)।  डीएम, जिला योजना, राज्य सेक्टर, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं में विभागों की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ अवमुक्त धनराशि को शत प्रतिशत व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्यो की रिपोर्ट लेते हुए उनका सत्यापन करना सुनिश्चित करें। कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम आशीष भटगांई ने निर्माण कार्यों का स्वयं निरीक्षण व सत्यापन करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का ध्यान देंगे। उन्होंने धरातल पर चालू एवं पूर्ण निर्माण कार्यों के सत्यापन के लिए गठित टास्क फोर्स को क्षेत्रों में जाकर विकास कार्यो का सत्यापन करने के निर्देश दिए। आंख्या अर्थ एवं संख्या विभाग को उपलब्ध कराएंगे। जिला योजना में आवंटित धनराशि को प्रत्येक दशा में शत प्रतिशत व्यय करनी है। बीस सूत्री कार्यक्रम में निर्धारित लक्ष्य हासिल करने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कुमार आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन आदि रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार

Primetimes Newz

ठंड के बीच धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

Primetimes Newz

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के झूठे आरोप कांग्रेस की पुरानी परंपरा: भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल

Primetimes Newz

Leave a Comment