22.1 C
Dehradun, IN
September 29, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

डॉ.प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान, तानिया मठपाल बनीं अध्यक्ष, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Voting concluded peacefully at Dr. Pratap Bisht Government College, Bhikiasain; Tania Mathpal was elected President, and the newly elected office-bearers were administered the oath of office.

रिया सोलीवाल, भिकियासैंण

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)।​डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी सभी पदों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. साबिर हुसैन ने जानकारी दी कि छात्र संघ चुनाव के तहत अध्यक्ष पद हेतु मतदान प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुआ, तत्पश्चात अपराह्न 2:30 बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ।
​अध्यक्ष पद के लिए सिमरन गोस्वामी और तानिया मठपाल के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। तानिया मठपाल 22 वोटों से विजयी रहीं। मतदान 159 मे हुआ। तानिया मठपाल को कुल 89 मत मिले जब कि सिमरन गोस्वामी को कुल 67 मत मिले, और तीन मत अवैध पाये गए। इसके अलावा छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुषमा, संयुक्त सचिव पद पर किरन, कोषाध्यक्ष पद पर दीपा नैलवाल और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर बिपिन बिष्ट निर्विरोध निर्वाचित हुए,जब कि सचिव, उपाध्यक्ष छात्र, सांस्कृतिक सचिव,संकाय प्रतिनिधि के पद रिक्त रहे। मतगणना के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा की गई, और प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह द्वारा सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
​इस संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन,राजस्व प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा।महाविद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

Related posts

अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न का विरोध, लघु व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

Primetimes Newz

सीएम धामी ने किया इंदिरापुरम, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में पर्वतीय प्रवासी जन-कल्याण समिति गाजियाबाद द्वारा आयोजित उत्तरैणी-मकरैंण महोत्सव में प्रतिभाग

Primetimes Newz

एआईएफआई के दूसरे वार्षिक सम्मेलन में भारत के लिए ‘चाइना प्लस वन’ अवसर और अधिक स्मार्ट तथा मजबूत फोर्जिंग उद्योग की आवश्यकता पर दिया गया जोर

Primetimes Newz

Leave a Comment