23.2 C
Dehradun, IN
September 12, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

इमरजेंसी की कमाई में उछाल, नहीं बढ़ी अजय देवगन की आजाद की कमाई

Emergency's earnings jump, Ajay Devgan's Azad's earnings don't increase

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की ज्यादातर लोगों ने तारीफ की है, वहीं इस फिल्म में कंगना की अदाकारी की भी खूब तारीफ हो रही है। वो बात अलग है कि कमाई के मामले में यह फीकी पड़ गई है।
इसकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा जरूर हुआ, लेकिन इससे फिल्म को कुछ खास फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। उधर अजय देवगन की फिल्म आजाद का हाल-बेहाल है।
सैकनिल्क के मुताबिक, इमरजेंसी ने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपए कमाए थे और दूसरे दिन इसकी कमाई में मामूली इजाफा हुआ। रिलीज के दूसरे दिन इसने 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
इस तरह 2 दिन में कंगना की इस फिल्म ने भारत में कुल 6.61 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
यह कलेक्शन देख उम्मीद की जा रही है कि रविवार यानी तीसरे दिन भी फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल आ सकता है।
कंगना के खाते में पिछले 10 साल से एक भी हिट फिल्म नहीं आई है। साल 2015 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स उनकी आखिरी हिट फिल्म थी।
इसके बाद आई लव न्यू यॉर्क, कट्टी बट्टी, रंगून और सिमरन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं।
2019 में आई फिल्म मणिकर्णिका बॉक्स ऑफिस पर औसत साबित हुई। इसके बाद कंगना जजमेंटल है क्या, पंगा, थलाईवी, धाकड़ और तेजस में दिखीं, लेकिन ये तमाम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुईं.
कंगना की इमरजेंसी रिलीज से पहले ही काफी विवादों में छा गई थी। इस फिल्म में कंगना ने पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया है, वहीं फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी और दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक सहित कई कलाकार अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म की निर्माता-निर्देशक और लेखक कंगना ही हैं।
25 करोड रुपये के बजट में बनी यह फिल्म कंगना के करियर के लिए बेहद अहम है।
इमरजेंसी के सामने पर्दे पर उतरी आजाद ने पहले दिन जहां 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, इसने दूसरे दिन भी करीब 1.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।
इस फिल्म ने अब तक भारत में करीब 3 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। अजय ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है।
इसके जरिए उनके भांजे अमन देवगन ने बॉलीवुड में कदम रखा है, वहीं रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की भी यह पहली फिल्म है।

Related posts

लूट में शामिल बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़

Primetimes Newz

श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री, भारत सरकार ने टीएचडीसी द्वारा भारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट, टिहरी पीएसपी की पहली इकाई के सीओडी प्रक्रिया की शुरुआत की सराहना की

Primetimes Newz

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment