22 C
Dehradun, IN
October 20, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंडदेहरादून

मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

The Chief Minister performed a havan and kanya pujan on Mahanavami, during Sharadiya Navratri.

– मुख्यमंत्री ने नौ कन्याओं का पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।   मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।   मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। कन्या पूजन हमें मातृशक्ति के प्रति श्रद्धा और सम्मान की प्रेरणा देता है।

Related posts

567 डॉक्टर रखेंगे तीर्थ यात्रियों के स्वास्थ्य का ख्यालः डॉ. धन सिंह रावत

Primetimes Newz

सरकारी भूमि पर कब्जे और प्लॉटिंग की शिकायत पर जांच के निर्देश, जन समाधान दिवस में 137 से अधिक फरियाद

Primetimes Newz

अंतिम चयन प्रतिस्पर्धी बोली के आधार पर, किसी एक कंपनी को लाभ पहुंचाने का सवाल ही नहीं—डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम

Primetimes Newz

Leave a Comment