21.1 C
Dehradun, IN
October 26, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने की राज्यपाल से भेंट

Junior Under Officer Haroon Imtiyaz of NCC Directorate, Jammu met the Governor

देहरादून(आरएनएस)।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से सोमवार को राजभवन में एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की। इस अवसर पर हारून ने राज्यपाल को ‘‘राष्ट्रीय राइफल्सः इंडियन आर्मी’’ पुस्तक भेंट की, जिसे उन्होंने एनसीसी कैडेट जानवी के साथ सह-लेखक के रूप में लिखा है। यह पुस्तक राष्ट्रीय राइफल्स के गौरवशाली इतिहास, संचालन कौशल, समर्पण और बहादुर सैनिकों की प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से उनके योगदान को उजागर करती है।
राज्यपाल ने इस पुस्तक को लिखने के लिए हारून की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें भी कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में सेवा देने का सौभाग्य मिला है, और इस पुस्तक ने उन्हें अपनी सेवा के अद्वितीय अनुभवों को फिर से जीने का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने हारून की रिसर्च और भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास को इतने युवा उम्र में प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक अन्य युवाओं को भी भारतीय सेना के योगदान उनके समर्पण के प्रति जागरूक करेगी।

Related posts

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग ने लगाए नेत्र कैंप, चालक परिचालकों का किया जाएगा नेत्र प्रशिक्षण

Primetimes Newz

उत्तराखंड में छात्र-छात्राओं के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण अनिवार्य हो : डॉ० अनिल वर्मा

Primetimes Newz

अल्मोड़ा में उत्साह और गर्व के साथ निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

Primetimes Newz

Leave a Comment