22.2 C
Dehradun, IN
November 23, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

खिलाड़ी उत्पीड़न की शिकायत महिला सेल से करें

Complain about player harassment to women cell

हल्द्वानी। हल्द्वानी महिला सेल की प्रभारी सुनीता कुंवर ने गुरुवार को एफटीआई मैदान में उत्तराखंड की फुटबॉल महिला टीम को उत्पीड़न के खिलाफ जागरुक किया। उन्होंने कहा कि कोचिंग या खेल के दौरान महिला खिलाड़ियों को असुरक्षित या कोई परेशानी हो तो इसकी जानकारी महिला खिलाड़ियों से पुलिस को देने को कहा। महिला सेल प्रभारी ने कहा कि हरिद्वार की घटना के बाद सभी जगहों पर महिला खिलाड़ियों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें वूमेन सेफ्टी व साइबर अपराध से बचने के लिए तरीके बताए। महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को महिला सेल टीम ने डायल 112 व 1930 के बारे में जानकारी दी। कहा कि आपातकाल में महिलाएं इस नंबर पर अपनी परेशानी बताकर मदद ले सकती हैं। इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने किसी भी प्रकार की वर्तमान में दिक्कत नहीं होने की बात कही।

Related posts

गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश, 2 दिनों में 11,000 लोगों ने संभावित रक्त स्टेम सेल डोनर के रूप में कराया पंजीकरण

Primetimes Newz

 धराली में 98 आपदा प्रभावित परिवारों को मिली पाँच-पाँच लाख रुपये की तत्कालिक सहायता

Primetimes Newz

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Primetimes Newz

Leave a Comment