28 C
Dehradun, IN
September 30, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

खिलाड़ी उत्पीड़न की शिकायत महिला सेल से करें

Complain about player harassment to women cell

हल्द्वानी। हल्द्वानी महिला सेल की प्रभारी सुनीता कुंवर ने गुरुवार को एफटीआई मैदान में उत्तराखंड की फुटबॉल महिला टीम को उत्पीड़न के खिलाफ जागरुक किया। उन्होंने कहा कि कोचिंग या खेल के दौरान महिला खिलाड़ियों को असुरक्षित या कोई परेशानी हो तो इसकी जानकारी महिला खिलाड़ियों से पुलिस को देने को कहा। महिला सेल प्रभारी ने कहा कि हरिद्वार की घटना के बाद सभी जगहों पर महिला खिलाड़ियों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें वूमेन सेफ्टी व साइबर अपराध से बचने के लिए तरीके बताए। महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को महिला सेल टीम ने डायल 112 व 1930 के बारे में जानकारी दी। कहा कि आपातकाल में महिलाएं इस नंबर पर अपनी परेशानी बताकर मदद ले सकती हैं। इस दौरान महिला खिलाड़ियों ने किसी भी प्रकार की वर्तमान में दिक्कत नहीं होने की बात कही।

Related posts

यूपी, राज्य के किसानों की कार्यसमिति में एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने की मांग

Primetimes Newz

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त; जिला प्रशासन का अतिक्रमण पर कड़ा प्रहार निरंतर जारी

Primetimes Newz

स्वास्थ्य सेवाओं के लिये नई दिशा व संकल्पों का वर्ष होगा 2026

Primetimes Newz

Leave a Comment