निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं भाजपाई: अग्रवाल
ऋषिकेश। भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। मंत्री ने सभी पदाधिकारियों से आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। रविवार को भाजपा वीरभद्र मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी बैराज मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। मंत्री ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में ही सर्वसमाज का सम्मान होता है। कहा कि आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव के लिए तत्पर होकर कार्य करने का आवाहन किया। उन्होंने पदाधिकारियों से भाजपा की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। मौके पर वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, नवनियुक्त महामंत्री तनु तेवतिया, गौरव कैंथोला, उपाध्यक्ष जगदंबा सेमवाल, प्रिया ढकाल, विजय जुगलान, बालम रावत, कोषाध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी, मंत्री शशी सेमल्टी, संदीप छिंद्रा, पुनीता भंडारी, मीडिया प्रभारी हेमलता चैहान, सोशल मीडिया प्रभारी राज कोठारी, युवा मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निखिल बर्थवाल, महिला मोर्चा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ऋषभ जैन आदि उपस्थित रहे।
TAG#
उत्तराखंड हिंदी न्यूज | उत्तराखंड न्यूज | देहरादून न्यूज हिंदी | उत्तराखंड खबर | देहरादून खबर | उत्तराखंड समाचार | देहरादून समाचार | उत्तराखंड नवीनतम समाचार | देहरादून नवीनतम समाचार | देहरादून की आज की खबर | उत्तराखंड की आज की खबर | नवीनतम समाचार | भारत नवीनतम समाचार | टुडेज इंडिया न्यूज | उत्तराखंड की ब्रेकिंग न्यूज | देहरादून की ताजा खबर | आज की ताज़ा ख़बरें | ब्रेकिंग न्यूज ऑफ इंडिया
Uttarakhand News | Dehradun News | Uttarakhand Latest News | Dehradun Latest News | Today’s News of Dehradun |Today’s News of Uttarakhand | Latest News | India Latest News | Today’s India News | Breaking News of Uttarakhand | Breaking News of Dehradun | Today’s Breaking News | Breaking News of India

















