27.3 C
Dehradun, IN
October 13, 2026
https://primetimesnewz.com/
उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालयों में आयोजित होंगे प्रवेशोत्सवः डाॅ. धन सिंह रावत

'Praveshotsav' (Admission Festivals) to be organized in government colleges Dr. Dhan Singh Rawat
कहा, महाविद्यालयों में खुलेगी एनसीसी-एनएसएस की इकाई
प्राचार्यों को दिये नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश
देहरादून, 17 अगस्त 2026
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सभी राजकीय महाविद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर प्रवेशोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया जायेगा। इसके अलावा महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस व रोवर रेंजर्स की इकाईयां स्थापित की जायेगी, जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्राओं को किसी न किसी इकाई में शामिल होने का मौका दिया जायेगा। छात्रों को नशा से दूर रखने के लिये सभी महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान भी चलाये जायेंगे।
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने नये शैक्षणिक सत्र के शुभारम्भ पर सभी राजकीय महाविद्यालयों में प्रवेशोत्सव आयोजित करने के निर्देश विभागीय उच्चाधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि प्रवेशोत्सव में नव आगंतुक छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत किया जायेगा ताकि उनके अंदर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति विश्वास पैदा किया जा सके। डाॅ. रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालयों में मानक पूर्ण होने की स्थिति में एनसीसी, एनएसएस एवं रोवर रेंजर में से किसी भी एक इकाई की स्थापना की जायेगी। जिनमें प्रत्येक छात्र-छात्रा को जोड़ने के लिये प्रेरित किया जायेगा। युवाओं को नशे की प्रवृत्ति से दूर रखने के लिये महाविद्यालय स्तर पर नशा मुक्ति से संबंधित कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा। साथ ही विकसित भारत-2047 की थीम को लेकर भी अलग-अलग विषयों पर गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक को सभी महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित करने को कहा गया है।
बैठक में डाॅ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के आधा दर्जन राजकीय महाविद्यालयों पाबौं, खिर्सू, थलीसैण, मजरा महादेव, उफरैंखाल एवं व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें भवन निर्माण, शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कार्मिकों की स्थिति, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, खेल मैदान एवं सामग्री आदि की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्राचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी महाविद्यालयों में निर्माण कार्यों को नियत समय पर पूर्ण कराया जाय तथा नव निर्मित छात्रावासों में इसी सत्र से छात्र-छात्राओं के रहने की व्यवस्था की जाय। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो कार्यदायी संस्था समय पर निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करेगी उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी महाविद्यालयों के नये भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगाये जाय। उन्होंने महाविद्यालयों में शौर्य दीवार, मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद की मूर्ति की भी स्थापना करने को कहा है।
बैठक में अपर सचिव उच्च शिक्षा मनुज गोयल, निदेशक उच्च शिक्षा वी.एन. खाली, संयुक्त सचिव प्रदीप नौटियाल, संयुक्त निदेशक संगीता गुप्ता, उप सचिव दीपक कुमार, प्राचार्य मजरा महादेव महाविद्यालय डाॅ. संजेश कुमार, प्राचार्य उफरैंखाल महाविद्यालय प्रो. अरविंद सिंह, प्राचार्य व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी प्रो. के.के. अग्रवाल, प्राचार्य पाबौं महाविद्यालय प्रो. एस.पी. शर्मा, प्राचार्य थलीसैण महाविद्यालय प्रो. वाई.सी. सिंह, उप निदेशक आर.एस. भाकुनी, सहायक निदेशक प्रो. गोविंद पाठक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

परिवहन कार्यालय पर गरजे स्कूल वैन संचालक, ‘मनमाने’ शुल्क के खिलाफ प्रदर्शन

Primetimes Newz

अल्मोड़ा में कांग्रेसियों ने कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध

Primetimes Newz

देवभूमि जल शक्ति कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के ठेकेदारों का 1200 करोड रुपए बकाया,  जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट  के काम होंगे प्रभावित।

Primetimes Newz

Leave a Comment