रुड़की। रहमतपुर रोड से देर रात चोरों ने घर के पास सड़क किनारे खड़े छोटे हाथी वाहन चोरी कर लिया है। कलियर निवासी युसूफ ने पुलिस से तहरीर देकर बताया कि उसने रात अपना छोटा हाथी रहमतपुर रोड पर अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था। बुधवार को जब वह वहां पहुंचा तो वाहन नहीं मिला। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

















