Home उत्तराखंड छात्रों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

छात्रों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

विकासनगर। राजकीय इंटर कॉलेज हरबर्टपुर में रविवार छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इसके लिए छात्रों में काफी उत्सुकता देखी गई। सभी छात्र-छात्राओं ने गौर से प्रधानमंत्री की बात को सुना। बीच बीच में छात्र प्रधानमंत्री की बातों को सुनकर ताली भी बजाते देखे गए। विद्यालय की छात्रा आस्था कार्की ने कहा कि प्रधानमंत्री की मन की बात सुनकर अच्छा लगा। वे छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। छात्र आयुष ने बताया कि विद्यालय में प्रधानमंत्री की बात सुन छात्रों के मन में शिक्षा से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। छात्र अंकित शाह कि प्रधानमंत्री की मन की बात टीवी पर देखकर बहुत अच्छा लगा। उनकी बात सुनकर छात्रों में कुछ कर गुजरने की जज्बा पैदा होती है। छात्रा सलोनी वर्मा कहती है कि प्रधानमंत्री की बात सुन उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्हें छात्रों से इसी तरह मन की बात करनी चाहिए। यहां के छात्रों को भी उनसे सीधे बात करने का मौका मिलता तो अच्छा रहता। इस दौरान प्रधानाचार्य अविनाश चौहान, मोहन पाल, जितेंद्र गोस्वामी, वंशिका, अमना, अर्चिता राणा आदि मौजूद रहे।