Home उत्तराखंड प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग...

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की।

The protesting students demanded the resignation of the Higher Education Minister.
The protesting students demanded the resignation of the Higher Education Minister.

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की अगुवाई में छात्रों ने किया वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रदर्शन।

देहरादून – 23 जुलाई 2026: देहरादून स्थित वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के दो प्रश्नपत्र लीक होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा दो विषयों की परीक्षाएँ रद्द किए जाने की घटना ने उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाएँ छात्रों की मेहनत, समय और भविष्य के साथ गंभीर अन्याय हैं। इस प्रकार की लापरवाही एवं अनियमितताओं के खिलाफ तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और छात्रों के हितों की सुरक्षा की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं एवं छात्र-युवा साथियों द्वारा आज विरोध प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, सिद्धार्थ अग्रवाल ने सरकार कि शिक्षा व्यवस्था पर उंगली उठाई और कहा कि उत्तराखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था पूर्ण रूप से अपंग हो गई है एवं सरकारी व्यवस्था प्रदेश के युवाओं को श्रेष्ठ शिक्षा देने की बजाय पेपर लीक कर पैसा कमाने एवं उगाही के लिए कार्य कर रही है।

हमने पहले भी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी के सॉफ्टवेयर घोटाले के संबंधित कई आंदोलन किए थे परंतु उसके पश्चात भी अभी भी वही पुराना सॉफ्टवेयर विश्वविद्यालय के द्वारा संचालित किया जा रहा है एवं विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक डॉ वीके पटेल के ऊपर भी भ्रष्टाचार के मामले को हम उजागर कर चुके हैं जिसमें सॉफ्टवेयर घोटाले से संबंधित रहा है और इतने आंदोलन और संघर्ष करने के बाद भी डॉ वीके पटेल को पूर्ण रूप से पुनः जिम्मेदारी दे दी गई है यह लापरवाही है एवं विभाग को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ और करना नहीं आता इससे यही दिख रहा है।

 

हमारी मांगे हैं कि डॉक्टर धन सिंह रावत जो उच्च शिक्षा मंत्री हैं उनके नाक के नीचे ऐसी कृत एवं घटनाएं संचालित की जा रही है परंतु उनका ध्यान यहाँ क्यों नहीं है अगर उन्हें यह समझ नहीं है तो वे अपनी शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दें।

हम सभी को पता है कि विश्वविद्यालय का रिजल्ट ठीक से घोषित नहीं हुआ है, इतने सारे स्टूडेंट्स नाखुश हैं, यूनिवर्सिटी को स्पेशल कैंप लगाकर स्टूडेंट्स की बात सुननी चाहिए एवं उनके समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस नेता सुमित खन्ना जी,पूर्व डीएवी अध्यक्ष संग्राम सिंह पुंडीर जी,जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस तेजस्वी राणा जी,जिलाध्यक्ष हिमांशु रावत जी,डीबीएस कॉलेज अध्यक्ष हर्ष राणा जी,कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला जी,प्रदेश महासचिव रवींद्र जूनियर जी,आदित्य रौठान जी,अभिनय बिष्ट जी,सौरभ सेमवाल जी,मयंक रावत जी,कबीर मलिक जी,नितिन नेगी जी,अभिनव क़फ़लिया जी सहित कई एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भवदीय,
सिद्धार्थ अग्रवाल
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष
डी.ए.वी. (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई)